फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tehsil operations today

तहसील का कामकाज आज से  

Mon, 04 Apr 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 04 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Tehsil operations today
तहसील के पहले एसडीएम
बिलारीडीह स्थित रामजानकी अतिथि गृह में सोमवार से मुगलसराय तहसील का कामकाज शुरू हो जाएगा। सत्येंद्र सिंह मुगलसराय तहसील के पहले उपजिलाधिकारी होंगे। इसके तहत प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। रविवार को डीपीआरओ के निर्देश पर एडीओ पंचायत छोटेलाल तीन न्याय पंचायतों के सफाईकर्मियों की टीम के साथ वहां पहुंचे और भवन की साफ-सफाई कराई। विलारीडीह रामजानकी अतिथि गृह में कुल 28 कमरे हैं। 
विज्ञापन

इस भवन में आरएस विभाग और अपराध शाखा का कार्यालय पहले से ही संचालित होता है। तहसील मुख्यालय के मद्देनजर दोनों विभागों का कामकाज अब मात्र दो कमरों में शिफ्ट कर दिया गया है। भवन के शेष कमरों में तहसील मुख्यालय का कामकाज होगा। सत्येंद्र सिंह वर्ष 2014 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व वह मथुरा में एसडीए के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। तहसीलदार के पद पर जियालाल और नायब तहसीलदार सुनीता होंगी। उपजिलाधिकारी का कहना कि समस्याओं के तत्काल निस्तारण को प्राथमिकता दी जाएगी। किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। समस्याओं का समाधान होगा। तहसील क्षेत्र  की समस्याओं का निस्तारण यहीं पर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन

चंदौली को जिला बनाए जाने के बाद वर्ष 2002 में मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यकाल के दौरान इस भवन का निर्माण जिले के सर्किट हाउस के रूप में कराया गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी मृत्युंजय कुमार नारायण मे उद्घाटन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगलसराय को तहसील का दर्जा दिए जाने के बाद जिला प्रशासन को तहसील मुख्यालय के लिए भवन की पिछले काफी दिनों से तलाश थी। नवागत जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने पिछले दिनों इसके लिए बिलारीडीह स्थित रामजानकी अतिथि गृह का निरीक्षण लिया था और भवन में तहसील मुख्यालय संचालित करने पर अपनी मुहर लगाई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed