फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tehsil is running in temporary office since 10 years, demand for construction of permanent building

Chandauli News: 10 साल से अस्थायी कार्यालय में चल रहा तहसील, स्थायी भवन के निर्माण की मांग

Sun, 20 Jul 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tehsil is running in temporary office since 10 years, demand for construction of permanent building
नियामताबाद। साहब, 10 साल से तहसील अस्थायी भवन में चल रहा है। अब तो तहसील के लिए स्थायी भवन बनवा दें। यह गुहार पीडीडीयू नगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को संयुक्त बार एसोसिएशन की तरफ से डीएम से लगाई गई। डीएम को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम चंद्र मोहन गर्ग के सामने 134 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके पर सिर्फ एक का निपटारा हो पाया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार, कार्तिक सिंह, महामंत्री शशि कुमार पांडेय, आशुतोष तिवारी, देवीदयाल गुप्ता, ओमप्रकाश खरवार, ओमप्रकाश गुप्ता, ऋषि तिवारी, मनोज गुप्ता, सुधीर सिंह, चंदन तिवारी, जयप्रकाश यादव आदि ने स्थायी रूप से तहसील कार्यालय के लिए भवन निर्माण की डीएम से मांग की। छह सूत्री मांगपत्र सौंपकर तहसील परिसर में सफाई, पेयजल, खतौनी में सुधार, नामांतरण, चकबंदी न्यायालय आदि की भी मांग उठाई। इस पर डीएम ने जल्दी ही समस्या का समाधान का भरोसा दिया। पटनवां गांव के सचिदानंद झा ने एक सीमेंट कंपनी की ओर से तालाब की जमीन पर तहसीलदार न्यायालय के बेदखली के आदेश की समय सीमा बीत जाने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाए जाने की शिकायत की। समाधान दिवस पर एसपी आदित्य लांग्हे, एसडीएम अनुपम मिश्रा, सीओ कृष्ण मुरारी, बीएसए सचिन कुमार सहित कई और अधिकारी मौजूद रहे। उधर, नौगढ़ तहसील में एसडीएम विकास मित्तल ने लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान आए 27 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर चार का निपटारा किया गया। चिकनी गांव के प्रधान संतलाल यादव ने शिकायत की कि औरवाटाड़ गांव में खरवार समाज के 40 परिवार आज भी बिना बिजली के हैं। बिजली गांव तक नहीं पहुंचने के कारण लोगों को मोबाइल फोन चार्ज के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है। चकिया तहसील सभागार में तहसीलदार देवेंद्र यादव ने लोगों के समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए 84 प्रार्थना पत्रों में तीन का निपटारा किया गया। इस दौरान सीओ नामेंद्र कुमार, जेई विद्युत निगम राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। सकलडीहा तहसील में एडीएम राजेश कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए 76 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 6 का निपटारा किया गया। इस दौरान एसडीएम कुंदन राज कपूर, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, सीओ रघुराज, नायब तहसीलदार राजेंद्र आदि मौजूद रहे। चंदौली में तहसीलदार अनुराग ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए 45 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर तीन का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed