{"_id":"74f4334a01d9ff53cb0a49415a423aff","slug":"tehsil-day-faded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस रहा फीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस रहा फीका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 02 Sep 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी
विज्ञापन
सहित वरिष्ठ अधिकारियों की नामौजुदगी का असर साफ दिखा तथा फरियादियों की
कमी रही।
तहसील दिवस में मतदाता सूची को लेकर तमाम प्रार्थना पत्र आए तथा लापता युवक की खोज में शिथिलता बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने चकिया के प्रभारी थानाध्यक्ष को फटकार लगाई।
इस दौरान विभिन्न मामलों से जुड़े 52 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से दो का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
तहसील दिवस में एडीएम (वित्त व राजस्व) शिवकुमार शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ही मौजूद रहे।इस दौरान सीएमओ डा. आरएन सिंह, उपजिलाधिकारी रमाशंकर द्विवेदी, तहसीलदार राकेश कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
उधर, सदर तहसील परिसर में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष फरियाद सुनाई। इस दौरान तहसील दिवस में कुल 95 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें 20 का निस्तारण मौके पर किया गया।
शेष को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को एसडीएम सदर गिरीश कुमार ने निर्देश दिया। वहीं चहनियां क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव के ग्रामीणों ने किसान नेता पंकज सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर किसानों को जल्द से जल्द आपदा राहत चेक दिलाने की गुहार लगाई।
इस पर उपजिलाधिकारी जवाहरलाल श्रीवास्तव ने बजट के अभाव में आपदा राहत चेक वितरण में असमर्थता जताई। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। पंकज सिंह ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया।
किसान नेता ने कहा कि यदि किसानों को आपदा राहत चेक नहीं दिया गया तो जल्द ही क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाकर आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर श्यामसुंदर सिंह, शोभनाथ सिंह, सारनाथ सिंह, यशनारायण पांडेय, रमेश पांडेय, शिवसागर पांडेय, रविशंकर पांडेय, कतवारू पांडेय, वीरवल यादव सहित दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद रहे।