फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teenager drowned in Baha due to foot slipping, death

Chandauli News: पैर फिसलने से बाहा में डूबा किशोर, मौत

Wed, 19 Jul 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowned in Baha due to foot slipping, death
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के ओड़वली गांव में मंगलवार को 12 वर्षीय किशोर पैर फिसलने से बाहा में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बलुआ स्थित गंगा घाट पर किशोर का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ओड़वली गांव निवासी सुदामा राजभर का पुत्र सुजीत (12) कस्बा के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। मंगलवार को वह सिवान की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक पैर फिसल जाने से वह बाहा में गिरकर डूब गया। स्कूल जाने का समय होने के बावजूद उसके घर न लौटने पर परिजन परेशान थे। परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। काफी देर बाद गांव के एक बाहा में किशोर का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में परिवार के लोग किशोर को अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत पर पिता सुदामा राजभर, माता मुन्नी देवी, बहन मेनिका सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed