{"_id":"1a5bd2c96edeee15e443e1b566d98cc1","slug":"teachers-demonstrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने दिया धरना
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले माध्यमिक शिक्षकों ने चार
विज्ञापन
सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना
दिया। अपने हक में आवाज बुलंद करने के बाद ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
इस अवसर पर शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि परिषदीय परीक्षा के मूल्यांकन बहिष्कार के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री से हुई वार्ता में सीएम ने पांच बिंदुओं पर अपनी सहमति दी थी।
इसमें पारिश्रमिक वृद्धि, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय और सीटीएलटी की समस्या का निराकरण शामिल था। यही नहीं तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण मंत्रिमंडल की अगली बैठक में करने का निर्णय हुआ।
लेकिन इस दिशा में प्रदेेश सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं हुई। संत सेवक सिंह और रमेश सिंह ने कहा कि शिक्षकों को जो कुछ भी मिला है, संघर्ष की बदौलत ही मिला है।
इस अवसर पर रमेश सिंह, ज्वाला प्रसाद, संतसेवक, वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, मंगला सिंह, रविंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामानंद यादव और संचालन वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया।