फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Teach firefighters how to prevent fire

अग्निसचेतकों को आग लगने के कारण, आग से बचाव के उपाय बताए

Fri, 27 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teach firefighters how to prevent fire
पीडीडीयू नगर। नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी कार्यालय में चल रहे अग्नि सचेतक प्रशिक्षण कार्यशाला में शुक्रवार को भी युवाओं को आग लगने क कारण, आग के प्रकार और आग से बचाव के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह की देख रेख में फायर स्टेशन मुगलसराय प्रभारी मुन्नी सिंह और टीम लीडर नरेंद्र कुमार सिंह ने युवाओं को प्रशिक्षित किया। उन्होंने बहुमंजिली भवनों, होटलों, मॉल, मल्टीप्लेक्स, हास्पिटल (संस्थागत) भवन, औद्योगिक भवन एवं शैक्षणिक भवन में स्थापित होने वाले प्राथमिक अग्निशमन उपकरण एवं फिक्स्ड इंस्टॉलेशन सिस्टम के नवीन अग्निशमन उपकरणों की पहचान तथा उनके संचालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान आग लगने पर भवन को खाली कराने की इवेक्युएशन ड्रिल के साथ-साथ आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए स्टाफ सहित फायर टेंडर का प्रस्थान कराकर लगी आग बुझाने का जीवंत चित्रण व प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed