फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tantric raped by pretending to have a child

बच्चा पैदा कराने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म

Wed, 02 Nov 2022 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Tantric raped by pretending to have a child
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बच्चा पैदा कराने का झांसा देकर एक तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी सात साल पहले हुई थी। कोई बच्चा नहीं होने पर महिला नीबूपुर निवासी एक तांत्रिक भोला पटेल (60)के संपर्क में थी। बीते रविवार को तांत्रिक ने पति -पत्नी को अपने यहां बुलाया। दोपहर में पूजा-पाठ का सामान लाने के लिए तांत्रिक ने उसके पति को बाहर भेज दिया। इस दौरान महिला को अकेला पाकर तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब पति लौटा तो महिला ने उसे आपबीती बतायी। पीड़िता ने मंगलवार को जलीलपुर पुलिस चौकी पर घटना की मौखिक शिकायत की। इसके बाद बुधवार सुबह मुगलसराय कोतवाली में तांत्रिक के खिलाफ तहरीर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तांत्रिक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed