गौरैया बचाने की ली शपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के अलीनगर स्थित श्रीराम जानकी कामगार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व गौरैया दिवस पर गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें गौरैया के विलुप्त होने पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने इसके लिए मोबाइल टावरों से निकलने वाली रेडिएशन, पेट्रोल चालित वाहनों के बढ़ते प्रचलन और वनों के कटाव को जिम्मेदार बताया गया। इस अवसर पर डॉ. रामप्रकाश शाह,शमीम मिल्की, इंद्रजीत विश्वकर्मा, सदानंद दुबे, हरवंश सिंह, कयामुद्दीन, रामनिहोर भारती, श्याम सुंदर, इश्तखार आदि उपस्थित रहे। यंग लायर्स सोसायटी के सदस्यों ने अभियान चलाकर लोगों केे गौरैया को बचाने के लिए प्रेरित किया।
इसके पूर्व लाल बहादुर शास्त्री कटरा में आयोजित गोष्ठी में एलबीएस डिग्री कालेज के प्रवक्ता डॉ. हर्ष और डॉ. मदन दुबे ने कहा कि आस पास के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए जीव जंतुओं की उपस्थिति आवश्यक है। इस मौके पर प्रभाकर सिंह, एकता पांडेय, सारिका दुबे, सुकन्या दुबे, राकेश प्रताप, कमलेश कुमार, विनय सिंह, पंकज शर्मा, संजय सिंह, चंदू तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन अरमान हुसैन ने और धन्यवाद ज्ञापन हाजी खालिद वकार आबिद ने की। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरठी में विश्व गौरेया संरक्षण दिवस के मौके पर बच्चों ने उसे बचाने का शपथ लिया। साथ ही ग्रीन यूपी क्लीन यूपी बनाने के साथ ही कई प्रदेश व देश के विकास के लिए कई संबोधन को लेकर भी नारा लगाया। विद्यालय प्राध्यापक चन्द्रमौली दीक्षित ने शपथ ग्रहण के दौरान बच्चों को बताया कि घरेलू पक्षी गौरेया की विलुप्तता की आशंका से हम सभी काफी चिंतित हैं। गौरेया के बचाने के लिए हर किसी को आगे आना होगा। बच्चों ने गौरेया व घोसला के कई चित्र भी दिखाया।
इस दौरान रामकरन राम,विमला सहित कई अन्य मौजूद रहें। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार विश्व गौरैया संरक्षण दिवस के अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी शमसुलहुदा सिद्दीकी ने स्थानीय चंद्रकांता शिक्षण संस्थान पर सोमवार को साढ़े आठ बजे छात्र-छात्राओं को ग्रीन यूपी क्लीनयूपी के तहत यूपी को हरा भरा व स्वच्छ बनाने विलुप्त हो रही गौरैया को संरक्षण प्रदान करने एवं गौरैया को वापस लाने का पूर्ण मनोयोग से प्रयास करने का शपथ दिलाया वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गहिला में रामजनम, प्राथमिक विद्यालय जमसोत में मनोज श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय मंगरही में शिवमूरत प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में कल्पनाथ, प्राथमिक विद्यालय औरवाटाड़ में मकसूदन व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नौगढ़ में हीरामन ने एक स्कूली छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई।