{"_id":"6b049ff3e3106d592c0dc764","slug":"power-cut-for-four-hours-to-lay-new-cables-chandauli-news-c-189-1-svns1011-158133-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नई केबल डालने के लिए चार घंटे काटी गई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नई केबल डालने के लिए चार घंटे काटी गई बिजली
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में बिजली का केबल लगाते कर्मचारी। संवाद
फीडर-तीन, चार और छह की बिजली आपूर्ति रही बंद, दैनिक कामकाज पर असर
पीडीडीयू नगर। बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को चंदासी उपकेंद्र से जुड़े तीन फीडरों पर नई केबल डालने के लिए चार घंटे तक बिजली काटी गई।
इसके चलते तीनों फीडरों से जुड़े इलाकों में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।बिजली निगम की ओर से चंदासी उपकेंद्र के फीडर-3 में अलग फीडर बनाने का काम चल रहा है। उपकेंद्र से नई सट्टी तक 11 हजार वोल्ट की नई केबल डाली जा रही है। सोमवार को कार्यदायी संस्था के कर्मियों ने कोतवाली से नई सट्टी तक तार डाले। इस दौरान फीडर-3, चार और छह की आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रखी गई। बिजली न रहने से लोगों के दैनिक कामकाज पर असर पड़ा। दोपहर में पानी की मोटर नहीं चलने से पेयजल की समस्या हुई। बिजली आधारित उपकरण भी बंद रहे। दुकानों और प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित हुआ।
कोट
फीडरों का लोड अलग-अलग करने और नई केबल डालने से भविष्य में ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी। वहीं बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और तकनीकी खराबी के कारण होने वाली कटौती में भी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दीपक पटेल,उपखंड अधिकारी, बिजली निगम