{"_id":"5d336bbb8ebc3e6d0179c785","slug":"supply-chandauli-news-vns473826756","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटने से 120 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटने से 120 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
Mon, 22 Jul 2019 09:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा क्षेत्र के अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार लाइन का तार शुक्रवार की रात करीब आठ बजे धमिना गांव के पास टूट गया। इसके चलते अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 120 गांवों 70 राजकीय सहित सैकड़ों निजी नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कत हुई। सिंचाई कार्य बाधित होने से किसान भी बेचैन रहे।
विज्ञापन
अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति गाजीपुर जनपद के जमानिया उपकेंद्र से होती है । इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के असना, धीना, ररुआ, ककरैत, जेवरियाबाद और विश्व बैंक फीडर सहित कुल आधा दर्जन फीडर संचालित होते हैं। इन आधा दर्जन फीडरों से क्षेत्र के 120 गांवों के साथ 70 राजकीय नलकूपों के अलावा सैकड़ों निजी नलकूपों और विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों के साथ साथ अनेक टावरों को भी विद्युत आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अचानक जमानिया से अमड़ा आने वाली 33 हजार मुख्य लाइन का तार धमिना गांव के पास टूट गया ।
विज्ञापन
तार टूटने से अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित धीना , असना , ककरैत , जेवरियावाद , ररूवा और विश्व बैंक फीडर से जुड़े 120 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई ।जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की रात आठ बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग उमस और गर्मी से परेशान हो गये। बिजली के अभाव में लोगों के घरों में रखे इन्वर्टर और मोबाईल केवल शोपीस बनकर रह गए । सोलह घंटे बाद विद्युत कर्मियों ने टूटे तार को जोड़ा तब जाकर विद्युत अपूर्ति शुरू हो सकी। इस संबंध में एसडीओ विद्युत कमालपुर धर्मदेव प्रसाद ने बताया कि धमिना में 33 हजार लाइन का तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई थी । जिसे दुरुस्त कर दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई ।
विज्ञापन
नरवन के टेल के गांवों किसानों को पानी खाद बिजली के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा। बिना संघर्ष के न तो नहरों में टेल तक पानी और न ही सुचारू रूप से बिजली मिलेगी। अपने वाजिब हक के लिए सभी किसानों को जागरूक होकर संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा। ये बातें किसान नेता रतन सिंह ने शनिवार की शाम चार बजे कंदवा चौराहे पर पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि सरकारें किसी भी दल की हों नरवन के किसानों को खाद , बीज , पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती हैं । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नरवन के टेल के किसान नहरों में पानी न होने , सुचारू रुप से बिजली न मिलने से काफी परेशान हैं , लेकिन बिजली व सिंचाई विभाग के अधिकारी आंख कान बंद करके सोए हुए हैं । उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि अपने हक के लिए वे मंगलवार को किसान दिवस पर बड़ी संख्या में चन्दौली जरूर पहुंचे और अपनी समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराएं । इस दौरान पगड़ी बाबा ,जितेन्द्र सिंह , धर्मेन्द्र प्रताप सिंह , प्रवीन सिंह रहे ।