फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Suda director angry at not having barcode relative to target

लक्ष्य के सापेक्ष बार कोड न होने पर नाराज हुईं सूडा निदेशक

Sun, 30 Oct 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Suda director angry at not having barcode relative to target
चंदौली। जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष बैंकों के यूपीआई बार कोड न होने से सूडा निदेशक यशु रूस्तगी नाराज हो गईं। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया और कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत सरलता से व्यवसायियों को लोन उपलब्ध कराएं। वे रविवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रही थीं। राज्य नगरीय विकास अभिकरण की निदेशक यशु रुस्तगी ने रविवार को नगर पंचायत चंदौली के किदवई नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया। साथ ही लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया। वहीं कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना एवं एनयूएलएम आदि योजनाओं की समीक्षा की। सूडा निदेशक ने पीएम आवास के अधूरे कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही सभी पात्रों को पीएम आवास योजना से शत-प्रतिशत संतृप्त कराने के निर्देश दिए। वहीं नगरों, बाजारों में प्रतिदिन सुबह बेहतर सफाई व्यवस्था कराने का निर्देश समस्त अधिशासी अधिकारी को दिया। पीएम स्वनिधि योजना के अंडे, मछली, कपड़ा व अन्य व्यवसायियों को सहूलियत पूर्वक प्रथम लोन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि बैंकों से समन्वय स्थापित कर यूपीआई बार कोड जारी कराएं। जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष बार कोड कम रहने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बैंकों से मिलकर लक्ष्य को पूर्ण कराया जाए। जो बैंक सहयोग नहीं कर रहे हैं, उन सभी के प्रकरण से जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी से अवगत कराकर समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जनपद में शासन की योजनाओं में विभिन्न योजनाओं में पात्रों को शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराने के लिए सरकार कटिबद्ध है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सीडीओ अजितेंद्रनारायण, सीएमओ डा. वाईके राय, एएसपी विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ बह्मचारी दुबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed