फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Student union election in Sakaldiha PG College revised today

सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव आज संशोधित

Fri, 20 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Student union election in Sakaldiha PG College revised today
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शनिवार को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है। यहां 2176 मतदाता आठ बूथों पर छात्र संघ अध्यक्ष, महामंत्री सहित 17 उम्मीदवारों के लिए मतदान करेंगे। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर चयनित पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। शुक्रवार को चुनाव अधिकारी डॉ. शमीम राईन, सहायक चुनाव अधिकारियों के साथ तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को दिन भर तैयारियां की गई। चुनाव में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पर आलोक चौरसिया, ऋषिकेश कुमार, रूपेश कुमार सिंह, सौरभ यादव की लड़ाई होगी। उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार गुप्ता, कृष्ण कांत रस्तोगी, प्रदीप कुमार यादव, शिवा कुमार आमने सामने होंगे। महामंत्री पद पर राहुल कुमार, राहुल गुप्ता, ज्ञानप्रकाश मौर्या व पुस्तकॉलय मंत्री पद पर आलोक कुमार, ओमप्रकाश, गणेश गुप्ता के बीच त्रिकोणात्मक चुनाव होगा। कला संकाय पद पर श्वेत कुमार प्रियदर्शी, शुभम जायसवाल आमने सामने होंगे। शिक्षा संकाय पर विश्वजीत कुमार सिंगल उम्मीदवार होने पर निर्विरोध चुना जाना तय है। इस संबंध में चुनाव अधिकारी डा शमीम राईन ने बताया कि चुनाव को लेकर पूरी तैयारी हो गयी है। सुबह आठ बजे से दो बजे तक मतदान होगा। मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर प्राचार्च डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय, सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह, यज्ञनाथ पांडेय, जितेन्द्र यादव, श्यामलाल यादव, डॉ. राजेश यादव, डॉ. दयानिधि सिंह यादव, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. इंद्रदेव सिंह, अखिलेश पांडेय, कविन्द्र, भरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed