फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stolen the bike two years ago, reached the railway station with the same bike

दो वर्ष पहले बाइक चोरी की, उसी बाइक को लेकर पहुंच गया रेलवे स्टेशन

Fri, 16 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Stolen the bike two years ago, reached the railway station with the same bike
पीडीडीयू नगर। सोनभद्र के युवक ने दो वर्ष पहले स्थानीय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से बाइक चुराई और बृहस्पतिवार को उसी बाइक को लेकर फिर से स्टेशन पर पहुंच गया। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच पड़ताल के दौरान बाइक चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की बाइक बरामद की और आरोपी को जेल भेज दिया। चोर के दुस्साहस की चर्चा रही।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रही थी। रात साढ़े नौ बजे सर्कुलेटिंग एरिया में स्टेट बैंक की शाखा के सामने चबुतरे पर एक व्यक्ति बाइक के साथ संदिग्ध हाल में दिखा। उसे पकड़ कर पूछताछ की गई तो वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। उसे पकड़ कर थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पास से बरामद बाइक चोरी की है। उसे उसने दो वर्ष पहले रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से चुराया था। जीआरपी निरीक्षक अशोक कुमार दूबे ने बताया कि बरामद बाइक की चोरी की रिपोर्ट जीआरपी में दर्ज है। गिरफ्तार युवक रोहित कुमार पनिका निवासी सोढा थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र पहले भी मिर्जापुर में बाइक चोरी में पकड़ा गया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ राजकीय रेलवे पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन चार के पश्चिमी छोर पर नाम पट्टिका के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के पास से चोरी की मोबाइल और 14 सौ रुपये नकद बरामद हुए। जीआरपी निरीक्षक अशोक कुमार दूबे ने बताया कि गिरफ्तार युवक डेहरी निवासी सोनु कुमार पटेल ट्रेनों में प्लेटफार्म पर यात्रियों का सामान चोरी करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed