फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Station stalls will open after two months from today

दो माह बाद आज से खुलेंगे स्टेशनों के स्टाल

Wed, 20 May 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Station stalls will open after two months from today
दो माह बाद आज से खुलेंगे स्टेशनों के स्टाल
विज्ञापन

यात्री खरीद सकेंगे स्नैक्स, पानी , खाना और किताबे
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। कोविड 19 की वजह से रेलवे स्टेशनों पर बंद चल रहे स्टाल बृहस्पतिवार से खुल जाएंगे। रेलवे बोर्ड ने दो माह बाद रेलवे स्टेशनों पर स्थित बहुद्देशीय स्टालों को खोलने का निर्णय लिया है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। इसी समय रेलवे स्टेशन के स्टाल बंद हो गए। 25 मार्च को देश मे लॉक डाउन लागू हो गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया। एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया, वही 12 मई से यात्री स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। हालांकि स्टालो का संचालन शुरू नहीं हुआ। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। वहीं एक जून से नान एसी यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे के सभी स्टेशनों पर स्थित सभी कैटरिंग/वेंडिंग
विज्ञापन

यूनिट को तत्काल प्रभाव से खोलने का निर्णय लिया गया है।पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड सहित सभी स्टेशनों पर स्थित कैटरिंग यूनिट,/वेंडिंग स्टॉल, बहुउद्देशीय स्टॉल, दवा की दुकाने बृहस्पतिवार से खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed