फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Station master shot by bike riding miscreants, admitted to trauma center

Chandauli News: स्टेशन मास्टर को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Fri, 23 Aug 2024 05:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Station master shot by bike riding miscreants, admitted to trauma center
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर में हमीदपुर के पास बुधवार की रात 12:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने जीवनाथपुर के स्टेशन मास्टर को गोली मार दी। वह ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल स्टेशन मास्टर को ट्रॉमा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया। स्टेशन मास्टर के बयान के आधार पर नरायनपुर निवासी दो भाइयों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला ट्रेनों में अवैध वेंडिंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी वीरेंद्र वर्मा (58) जीवनाथपुर में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। वह नरायनपुर बाजार स्थित गंगा नगर काॅलोनी में रहते हैं। बुधवार की रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से वह अपने आवास जा रहे थे। औद्योगिक नगर क्षेत्र के हमीदपुर के पास घात लगाकर बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्टेशन मास्टर के कमर पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद एएसपी विनय सिंह, सीओ आशुतोष और मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर मौकेे पर पहुंच गए। पुलिस स्टेशन मास्टर को निजी अस्पताल ले गई, जहां से डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर, बीएचयू रेफर कर दिया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि अवैध वेंडर जीवनाथपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोकने के लिए दबाव बना रहे थे। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। एएसपी विनय सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर के बयान के आधार पर नरायनपुर बाजार निवासी दो भाइयों राजेश और रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed