फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Static Magistrate deployed for UP B.Ed Exam 2025

Chandauli News: यूपी बीएड परीक्षा 2025 के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती

Sat, 31 May 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Static Magistrate deployed for UP B.Ed Exam 2025
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को एडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक जून को होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2025 की तैयारी के लिए बैठक हुई। इसमें एडीएम ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जिला प्रशासन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा सचल दल का गठन किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर ली गई है।
विज्ञापन


परीक्षा पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक, द्वितीय पाली में दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। इसके लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र (01 केंद्र सरकार के अधीन संचालित माध्यमिक विद्यालय, तीन राजकीय महाविद्यालय, एक अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय व आठ अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय है) बनाए गए हैं। इसमें 6100 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक (डिग्री काॅलेज के शिक्षक) की नियुक्ति की गई है। दोनों पाली में प्रश्न पत्रों को पुलिस अभिरक्षा में कोषागार के डबल लाॅक से प्राप्त कर केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव, जनपद समन्वयक, उप नोडल अधिकारी समस्त केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों, केंद्र प्रतिनिधि व स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed