फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Start of drain cleaning, will get rid of sewer flowing on the road

नाली सफाई की शुरूआत, सड़क पर बह रहे सीवर से मिलेगी निजात

Thu, 02 Sep 2021 06:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Start of drain cleaning, will get rid of sewer flowing on the road
धानापुर। कस्बे की नाली जाम होने की वजह से सीवर का गंदा पानी पिछले सप्ताह से सड़कों पर बह रहा था। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी रही। बदबू के बीच दुकानदारों का दुकान खोलकर बैठना भी मुश्किल हो गया था। दुकानदारों ने समस्या को ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा के समक्ष रखी। इसके बाद जहां बृहस्पतिवार से नाली सफाई का कार्य शुरू हो गया। जल्द ही सीवर जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। दुकानदारों ने बताया कि नियमित कस्बे की सफाई न होनें के कारण नालियां अक्सर जाम रहती हैं और सीवर ओवरफ्लो करता है। जिसमें सिर्फ चार सफाईकर्मी नियुक्त हैं। 40 हजार की आबादी और 15 वार्ड के इस ग्राम पंचायत में साफ-सफाई के लिए मात्र चार सफाईकर्मियों की नियुक्ति है। इसकी वजह से साफ-सफाई ठीक से नहीं हो पाती और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। व्यापारियों ने कहा कि लगातार अधिकारियों से शिकायत कर सफाई कर्मियों को बढ़ाने की मांग की जाती रही है पर कोई नहीं सुनता। त्योहार पर भी सफाई नहीं हो पाती। सफाई कर्मी अभाव का रोना रोते हैं। लोग गंदगी से परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed