फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Standing in dirty water, cutting slips

Chandauli News: गंदे पानी में खड़े होकर पर्ची कटाई पर्ची

Fri, 19 Sep 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Standing in dirty water, cutting slips
चंदौली। पं कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में बारिश के बाद जलभराव हो गया। इसके चलते बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक पनी में खड़े होकर मरीजों ने पर्चा कटाया। इसकी जानकारी होने पर प्राचार्य ने तत्काल रजिस्ट्रेशन काउंटर का स्थान बदलकर दूसरे स्थान से पर्ची का संचालन शुरू कराया।
विज्ञापन


पंडित कमलापति त्रिपाठी से जिला चिकित्सालय परिसर में ओपीडी में इलाज करने वाले रजिस्ट्रेशन काउंटर पश्चिमी गेट के पास बनाया गया है। जहां बुधवार को भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। बृहस्पतिवार को मरीज और उनके तीमारदार ओपीडी में इलाज करने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पहुंचे तो वहां जलभराव होने के कारण उन्हें मजबूरी में गंदा पानी में खड़े होकर पर्ची बनवानी पड़ी। जिससे वहां लोगों की लंबी लाइन लग गई। जब इसकी जानकारी प्राचार्य को हुई तो उन्होंने तत्काल जिला अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास रजिस्ट्रेशन काउंटर खुलवाकर पर्ची का वितरण शुरू करवाया।
विज्ञापन



जिला अस्पताल परिसर में जगह-जगह पानी की निकासी के लिए पंप लगाए गए हैं। अधिक बारिश होने के बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास भराव हो गया था. जिससे मरीजों को पर्ची लेने में थोड़ी परेशानी हुई, बाद में रजिस्ट्रेशन काउंटर दूसरी जगह संचालित कराया गया। जल्द ही रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था अच्छी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ अमित सिंह, प्राचार्य, बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed