फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Staking out the funeral protest

शव यात्रा निकाल कर जताया विरोध

Sat, 04 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 04 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Staking out the funeral protest
परियोजना की शवयात्रा निकालते किसान।
 रेलवे के फ्रेट कॉरीडोर परियोजना से प्रभावित किसानों ने आंदोलन के सौ दिन पूरे होने पर शुक्रवार को छितो गांव स्थित धरनास्थल से परियोजना की शव यात्रा निकाली। इस दौरान नाराज किसानों ने पूरे नगर का भ्रमण किया और सावजी के पोखरे पर पहुंचकर मुंडन कराने के बाद दाह संस्कार किया। यहां पर किसानों ने सपा, भाजपा और जिला प्रशासन को निशाने पर रखा।  
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि किसान जबरन अधिग्रहीत की गई भूमि के बदले उचित मुआवजा और एडीएम कोर्ट के आदेश को लागू करने की मांग को लेकर सौ दिनों से धरनारत हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन व शासन मौन है। अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण किसानों की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। कई बार जिला प्रशासन को लिखित रूप से अपनी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के दौरान जब किसानों ने विरोध किया था और अधिकारियों से गुहार लगाई, तब एडीएम कोर्ट द्वारा यह आदेश जारी किया गया था कि प्रभावित किसान के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी और बाजार रेट से मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन यह पूरा नहीं हुआ। इस मौके पर किस्मत यादव, शशिकांत, विजयी, कृष्णा, चंद्रमा, राजेश्वर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed