फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   staff caught crocodile

वन कर्मियों ने पकड़ा मगरमच्छ

Mon, 22 Aug 2016 01:45 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 22 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
 staff caught crocodile
छोड़ने पहुंचे वनकर्मी।
 कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर गांव में रविवार को धान के खेत में भटक कर मगरमच्छ आ गया। ग्रामीणों ने इसको देखा तो इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगर को पकड़ा और उसे चंद्रप्रभा बांध में छोड़ दिया।
विज्ञापन

चंद्रप्रभा नदी के किनारे विजयपुरवां गांव के दो व्यक्तियों को पिछले दिनों मगर द्वारा शिकार बनाये जाने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर वन विभाग सक्रिय था। लेकिन  मगरमच्छ पकड़ा नहीं जा सका था। रविवार की सुबह धान के खेत में मगरमच्छ दिखाई देने से गांव में सनसनी फैल गई। ं ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से सात फीट लंबे मगरमच्छ को प्लास्टिक की रस्सियों के सहारे बांध कर अपने काबू में कर लिया। पकड़े गए मगरमच्छ को चकिया रेंज कार्यालय परिसर में लाया गया। जहां अभिलेखीय कार्यवाही पूर्ण कर मगरमच्छ को चंद्रप्रभा वन्यजीव बिहार में स्थित चंद्रप्रभा बांध में छोड़ दिया गया। इस दौरान चकिया रेंजर तारा शंकर यादव, राजपथ रेंजर नंदलाल कुशवाहा के साथ अन्य वन कर्मी  थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed