{"_id":"583747104f1c1b967413aff3","slug":"st-mary-s-school-in-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट मैरी स्कूल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट मैरी स्कूल में किया हंगामा
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 25 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
हंगामा कर रहे चालकों व अभिभावकों को समझाती प्रधानाध्यापिका सिस्टर बीना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के हिनौली गांव स्थित सेंट मैरी स्कूल में बच्चों को स्कूल के अंदर छोड़ने व छुट्टी के बाद बच्चों को अंदर से ही वाहन पर बैठाने की मांग को लेकर गुरुवार को वाहन चालकों और अभिभावकों ने हंगामा किया। हंगामा के बाद प्रधानाध्यापिका सिस्टर बीना ने उन्हें छुट्टी के समय से वाहनों को अंदर प्रवेश करने का आश्वासन दिया। लेकिन दोपहर में छुट्टी होने के बाद उन्होंने मैनेजमेंट से बात करके ही वाहनों का अंदर प्रवेश कराने का हवाला जिससे वाहन चालकों व अभिभावकों में नाराजगी रही।
हिनौली गांव स्थित सेंट मैरी स्कूल सड़क किनारे स्थित है। जहां से वाहनों का तेज रफ्तार में आना जाना होता है। कई बच्चे तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से बचे हैं। जिसको देखते हुए गुरुवार की सुबह वाहन चालक और अभिभावक लामबंद हो गए और प्रधानाध्यापिका के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि यदि बच्चों के साथ कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चा बाल बाल बचा था।
काफी देर हंगामा होने के बाद मैडम सिस्टर बीना ने उन्हें दोपहर से स्कूल के अंदर से बच्चों को वाहनों पर बैठाने का आश्वासन दिया तब जाकर चालक और अभिभावक शांत हुए। इस दौरान रम्मन, डान, मदन, पम्मी सरदार, दीनू, रमेश, कमाल, विष्णु आदि मौजूद रहे।