फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sports College Gorakhpur won the title by defeating Basti

Chandauli News: स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने बस्ती को हराकर जीता खिताब

Sun, 21 Sep 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sports College Gorakhpur won the title by defeating Basti
19 ​शिब्ली इंटर कालेज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शॉट मारती ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : mathura
पल्हनी। 69वीं प्रदेशीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को बालिका वर्ग का फाइनल मैच खेला गया। अंडर-19 बालिका वर्ग में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने बस्ती को 2- 0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। अंडर- 17 बालिका वर्ग में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने वाराणसी को 2- 0 से पराजित कर प्रथम स्थान बनाया, जबकि गोरखपुर ने अयोध्या को 2- 0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर-14 बालिका वर्ग में झांसी मंडल ने वाराणसी मंडल को 2- 0 से पराजित कर प्रथम स्थान, वाराणसी द्वितीय स्थान और गोरखपुर ने मुरादाबाद मंडल को पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर व डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र दिया। कीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग के मैच का समापन होने के बाद अब बालक वर्ग का मैच प्रारंभ हो गया है। मैच का समापन 22 सितंबर को होगा। इस मौके पर नईम अहमद, विनोद कुमार सिंह, दुर्ग विजय सिंह, द्रोण वीर यादव, पवन कनौजिया, जैदनुरूलाह, डॉ एहसान अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed