{"_id":"639e00279ccf6732e578fcfe","slug":"speed-up-paddy-procurement-farmers-should-not-face-any-inconvenience-dm-chandauli-news-vns6890961143","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में लाएं तेजी, किसानों को न हो कोई असुविधा: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में लाएं तेजी, किसानों को न हो कोई असुविधा: डीएम
विज्ञापन
चकिया। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को पहुंची जिलाधिकारी ईशा दुहन ने क्षेत्र के मुहम्मदाबाद स्थित कृषि उत्पादन कृषि उप मंडी में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही केंद्र पर धान बेचने आए किसानों से सुविधाओं की जानकारी ली और केंद्र प्रभारी को खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुहम्मदाबाद स्थित कृषि उप मंडी परिसर में धान क्रय केंद्र प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन (सीसीयू) से संबंध है। केंद्र पर पहुंची डीएम ने धान की बिक्री कर रहे केराडीह गांव निवासी किसान जलालुद्दीन व इसहुल के लल्लू सिंह से खरीद की जानकारी ली। केंद्र प्रभारी अजीत कुमार से अब तक हुई धान खरीद व मिल को भेजे गए धान का विवरण लिया।
केंद्र प्रभारी ने बताया कि 101 किसानों से 7273 .20 कुंटल धान की खरीद हुई है। 4269. 60 कुंटल धान मिल पर भेजा गया है। केंद्र पर तौल मशीन, बोरा की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए डीएम ने व्यवस्थाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। अंत में धान की खरीद में गति को तेज करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी अंकुर अग्रवाल, एसडीएम ज्वाला प्रसाद, तहसीलदार विकास धर दुबे आदि रहे।