फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special train will run from Gaya to New Delhi today

Chandauli News: गया से नई दिल्ली के लिए आज चलेगी विशेष ट्रेन

Sat, 15 Nov 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Special train will run from Gaya to New Delhi today
पीडीडीयू नगर। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे गया और नई दिल्ली के बीच एक फेरा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगी। गया से यह ट्रेन शनिवार को जाएगी जबकि दिल्ली से 16 नवंबर को यह ट्रेन गया वापस आएगी। स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों को राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 03641 गया से नई दिल्ली के 15 नवंबर को शाम 16:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन शाम 17:24 बजे डेहरी ऑन सोन, 17:44 बजे सासाराम, 18:16 बजे भभुआ रोड होते हुए शाम 19:45 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर प्रयागराज, गोविंदपुरी होते हुए दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03642 नई दिल्ली -गया स्पेशल 16 नवंबर की दोपहर 14:00 बजे खुलेगी। यहां चलकर 17 नवंबर की भोर में 05:45 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर सुबह 08:55 बजे गया पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में चार सामान्य श्रेणी, एक द्वितीय श्रेणी चेयरकार, 7 स्लीपर कोच सहित कुल 14 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed