फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special train for Kolkata will go through PDDU junction

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाएगी कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन

Thu, 26 Jun 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Special train for Kolkata will go through PDDU junction
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय ली है। यह ट्रेन कोलकाता से चार जुलाई से 15 अगस्त तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी। वहीं कानपुर से तीन जुलाई से 14 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन होकर जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अप 04154 कोलकाता कानपुर सेंट्रल स्पेशल कोलकाता से मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 10:45 बजे खुलेगी। यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम होते हुए रात 20:40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर दूसरे दिन सुबह 04:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसी तरह कानपुर सेंट्रल से ट्रेन संख्या 04153 सोमवार और बृहस्पतिवार को दोपहर 13 बजे खुलेगी। यहां से चलकर फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर होते हुए 19:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर दूसरे दिन सुबह 07:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 4 डिब्बे, स्लीपर श्रेणी के 7 डिब्बे, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4 डिब्बे और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 डिब्बा शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed