फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special checking campaign launched at railway station

Chandauli News: रेलवे स्टेशन पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान

Wed, 27 Sep 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Special checking campaign launched at railway station
पीडीडीयू नगर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर सुरक्षा के लिहाज से मंगलवार को आरपीएफ, जीआरपी, सीआईबी ने संयुक्त रूप से डॉग स्क्वॉयड के साथ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यात्रियों से हमेशा सतर्क रहने और लावारिश वस्तुओं को हाथ न लगाने और इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने का आह्वान किया। कहा कि सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार की देर शाम रेलवे सुरक्षा बल पीडीडीयू पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड के साथ संयुक्त टीम ने सभी प्लेटफार्म, वेटिंग रूम, फुटओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, पोर्टिको एवं वाहन पार्किंग एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्धों की तलाश भी की गई। इस दौरान यात्रियों को हमेशा सतर्क रहने, टिकट लेकर ही प्लेटफार्म पर आने, अनजान लोगों से दोस्ती न करने और खाने पीने की वस्तु न लेने का आग्रह किया। अभियान के दौरान यात्रियों को प्लेटफार्म अथवा ट्रेनों में लावारिश वस्तु अथवा संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed