{"_id":"57757ad74f1c1b943479a83c","slug":"sp-would-not-nominate-criminals-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों को टिकट नहीं देगी सपा: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों को टिकट नहीं देगी सपा: शिवपाल
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव को गदा और मुकुट भेंट करते सपा नेता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के लोक निर्माण और सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में सपा अपराधियों को टिकट नहीं देगी। वे गुरुवार को क्षेत्र के कसवढ़ डेहरियाडीह स्थित श्री चंद्र उदासीन महाविद्यालय के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान सैयदराजा क्षेत्र में 82 करोड़ रुपये लागत की तीन परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया।
यादव ने कहा कि सपा ने शपथ ले ली है कि विधान सभा चुनाव में किसी भी गुंडे या अपराधी को टिकट नहीं देगी। जबकि सपा पर अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगाने वाली भाजपा दंगे कराकर लोगों की भावनाएं भड़काने का काम करती है। चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश में कई स्थानों पर दंगे कराना चाहती है। लेकिन प्रदेश सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने वाराणसी से चुनाव लड़ते वक्त उन्होंने कहा था कि मां गंगा ने उन्हें बुलाया है। लेकिन पीएम ने तो मां गंगा को भी धोखा दे दिया। उन्होंने गंगा सफाई अभियान के लिए प्रदेश सरकार को जो बजट दिया, उसमें भी नौ हजार करोड़ रुपये की कटौती कर दी। लेकिन सपा ने गंगा नदी के साथ ही वरुणा नदी की साफ-सफाई शुरू करा दी है। सपा गाय और गंगा की रक्षा के लिए संकल्पित है। अखिलेश सरकार ने तीन वर्षों में ही सभी वादे पूरे किए हैं। सिंचाई की समस्या दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने योजना बनाई है। प्रथम चरण में प्रदेश के छह हजार ट्यूबवेल और 65 पंप कैनालों को सोलर सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसकी शुरूआत डेहरियाडीह स्थित ट्यूबवेल से ही जाएगी। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास शिवपाल की वजह से संभव हुआ है। इस अवसर पर राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल, रामकिशुन यादव, प्रभुनारायण यादव, विधायक मनोज सिंह, पूनम सोनकर, सरिता सिंह, छत्रबली सिंह, धर्मवीर यादव आदि उपस्थित रहे।
इनसेट........
मीडिया ने बिगाड़ दिया अफजाल अंसारी का काम
चंदौली। संक्षिप्त पत्रकार वार्ता के दौरान लोक निर्माण और सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि सपा ने कभी भी मुख्तार अंसारी को पार्टी में शामिल नहीं किया था। अफजाल अंसारी को अच्छे संबंधों के कारण सपा में लिया गया था। लेकिन मीडिया ने कौमी एकता दल के विलय को मुख्तार से जोड़कर अफजाल अंसारी का भी काम बिगाड़ दिया।