{"_id":"6ac012b2543342aa240dda44","slug":"sp-to-submit-memorandum-to-protect-voters-rights-chandauli-news-c-189-1-chl1002-155602-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए पत्रक सौंपेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए पत्रक सौंपेगी सपा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। शुक्रवार को नगर स्थित एक लॉन में प्रेसवार्ता में सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के निर्णय और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छह अक्तूबर को गठबंधन के सांसद दिल्ली में मार्च निकालेंगे।
सांसद ने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के तहत फॉर्म-7 के माध्यम से चंदौली जिले में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े सॉफ्टवेयर की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने बताया कि सांसद दिल्ली में महात्मा गांधी की प्रतिमा और आंबेडकर पार्क से मार्च निकालकर चुनाव आयोग तक जाएंगे और ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, चंद्रशेखर यादव, पूर्व चेयरमैन मुसाफिर सिंह चौहान, बबीता यादव आदि मौजूद थीं।