{"_id":"93a86c19e843eec222fdb28903c05ca4","slug":"sp-talk-to-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने किया चुनाव पर मंथन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने किया चुनाव पर मंथन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 12 Dec 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
सपा जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को नरसिंहपुर खुर्द स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई।
इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जनपद आगमन के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त पदाधिकारियों व नेताओं ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव को देखते हुए प्रस्तावित नामों पर भी विचार किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि सूबे के मुखिया अखिलेश यादव दिसंबर महीने में ही जनपद दौरे पर आएंगे। वह जिले में राजकीय मेडिकल कालेज की आधारशिला रखेंगे। साथ ही जनपद को विकासपरक अन्य योजनाओं व परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
इसे देखते हुए पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुट जाना चाहिए। कहा कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव के मद्देनजर प्रस्तावित नामों पर सर्वसम्मति से विचार होगा।
पार्टी द्वारा तय प्रत्याशी को जिताने का काम पदाधिकारी व कार्यकर्ता करेंगे। इस अवसर पर बाबूलाल यादव, बलिराम यादव, इमरान सिद्दीकी, चन्द्रशेखर यादव, श्रवण कुमार यादव, अशोक यादव, अर्जुन अग्रहरि, डा. प्रदीप मौर्या, रिक्खी राम गौतम आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव नफीस अहमद ने किया।