फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP stopped BJP's victory chariot in Chandauli, cycle ran a lot

Chandauli News: चंदौली में सपा ने रोका भाजपा का विजय रथ, खूब दौड़ी साइकिल

Wed, 05 Jun 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
SP stopped BJP's victory chariot in Chandauli, cycle ran a lot
पीडीडीयू नगर। चंदौली लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को रोक दिया है। इस बार चुनाव में साइकिल खूब दौड़ी। मतगणना के बाद सपा के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने भाजपा के कद्दावार नेता और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 21 हजार 565 वोट से हरा दिया। वीरेंद्र को कुल 474476 जबकि डॉ. महेंद्रनाथ को 452911 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी सत्येंद्र मौर्य को 159903 मत मिले हैं। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को चंदौली सीट के लिए मतदान हुआ था। चंदौली सीट के अंतर्गत पांच विधानसभाएं मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा, अजगरा और शिवपुर हैं। इनमें से शिवपुर और अजगरा वाराणसी जिले में हैं। चुनाव के लिए 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिनमें 17 के पर्चे खारिज हो गए थे। इसके बाद मैदान में भाजपा के प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, सपा के वीरेंद्र सिंह और बसपा के सत्येंद्र मौर्य समेत कुल 10 प्रत्याशी बचे थे। चुनाव में सीधी लड़ाई सपा और भाजपा के बीच थी। हालांकि वाराणसी का पड़ोसी जिला होने की वजह से माना जा रहा था कि चंदौली में भाजपा जीत हासिल करेगी। 2014 और 2019 में लगातार भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने जीत दर्ज की थी। तीसरी बार भी भाजपा ने उन्हें मैदान में उतारकर वरिष्ठ नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी थी लेकिन राजपूत प्रत्याशी को प्रत्याशी बनाकर सपा सेंधमारी में सफल रही। चंदौली सीट पर कुल 18 लाख 26 हजार 437 मतदाता हैं। इननमें 9 लाख 78 हजार 574 पुरुष, 8 लाख 47 हजार 793 महिला और 70 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इनमें से कुल 1107494 ने मतदान किया था। मंगलवार को मतगणना में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। सपा के वीरेंद्र सिंह ने सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को 21 हजार 565 वोटों से हरा दिया। 30 राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली थी। बीच के तीन राउंड में भाजपा आगे निकली थी। बाकी सभी राउंड में सपा ने बढ़त बनाए रखी। सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह को कुल 474476 यानि 42.5 प्रतिशत मत मिले। भाजपा के डॉ. महेंद्रनाथ को कुल 452911 यानि 40.57 प्रतिशत वोट मिले। वहीं, 159903 यानि 14.321 फीसदी वोट पाकर बसपा के सत्येंद्र मौर्य तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed