{"_id":"6aa9ac550d3da48dbb085752","slug":"sp-mp-distributed-bicycles-to-female-students-and-sewing-machines-to-women-chandauli-news-c-189-1-svns1013-154647-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सपा सांसद ने छात्राओं को साइकिल और महिलाओं को दी सिलाई मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सपा सांसद ने छात्राओं को साइकिल और महिलाओं को दी सिलाई मशीनें
विज्ञापन
नौगढ़ में छात्राओं में सायकिल वितरित करते सपा सांसद छोटेलाल खरवार। संवाद
- फोटो : Samvad
नौगढ़। सपा सांसद छोटेलाल खरवार और उनकी पत्नी मुनिया खरवार का जन्मदिन मंगलवार को नौगढ़ स्थित आवास पर सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। केक काटकर दोनों को शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में सोनभद्र के सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व सांसद रामकिशन यादव, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव और चंदौली जिलाध्यक्ष सतनारायण राजभर सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान सांसद और उनकी पत्नी ने 60 छात्राओं को साइकिलें, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटीं। इसके बाद सांसद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन
उन्होंने जरूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल भी बांटे। सांसद ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा उनका संकल्प है। संवाद