फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP government's achievements

आवाहन पत्र का वितरण कर सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Sun, 23 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
SP government's achievements
नियामताबाद के महेवा में संकल्प पत्र वितरित करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : CHANDAULI
नियामताबाद। समाजवादी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे आह्वान पत्र वितरण कार्यक्रम के तहत रविवार केे स्थानीय ब्लाक के बिलारीडीह और महेवा गांव में लोगों को पत्र वितरित किया गया। इस दौरान जहां वर्तमान प्रदेश और केंद्र सरकार की नाकामियों को गिनाया गया वहीं समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान की उपलब्धियां गिनाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ने छह वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया। भाजपा की ओर से गरीबों, किसानों, मजदूरों के हित में बहुत बड़ी बड़ी घोषणाएं हुई थी, लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ। पहले जनता नोटबंदी, जीएसटी से परेशान थी और बाद में बिना तैयारी के लॉकडाउन कर दिया गया। इससे लाखों लोग बेरोजगार हो गए। किसानों को अपनी फसल पूरे देश में कहीं भी बेचने की छूट देने का प्रचार किया जा रहा है। लेकिन इससे सबसे अधिक फायदा व्यापारियों को होगा। सपा सरकार की योजनाओं को बंद कर भाजपा जनता के साथ धोखा कर रही है। पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है। हर वर्ग बेहाल है। बबुरी और एकौनी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार है, लेकिन प्रशासन की अदूरदर्शिता के कारण इनका संचालन नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी, प्रेमनाथ तिवारी, कमलेश यादव, वीरेन्द्र यादव बंटी, प्रेम यादव, तुलसी बिंद, मुराहु बिंद, रामअवध यादव रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने बताया कि उनके नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता सोमवार को अलीनगर से साइकिल यात्रा निकालेंगे और चंदौली जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे। यहां जिले की विभिन्न समस्याओं से संबंधित, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed