{"_id":"9eb6c5a902bef88e92367b15d99fe582","slug":"sp-gherao-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी का घेराव किया
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटसिल गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस
विज्ञापन
द्वारा हत्यारोपियों को नहीं पकड़े जाने से नाराज क्षत्रिय समाज मंच के
सदस्यों ने सोमवार की दोपहर पुलिस लाइन में एसपी का घेराव किया।
सदस्यों ने कहा कि पुलिस अगर 48 घंटे में आरोपियों को नहीं पकड़ सकी, तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।
क्षत्रिय समाज मंच के सदस्यों ने साह जी के पोखरे पर बैठक कर दोहरे हत्याकांड की निंदा की । कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इस घटना से अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। अभी तक जिले का कोई भी आलाधिकारी पीड़ित परिवार के लोगों से नहीं मिला न ही उनको मुआवजा देने की दिशा में कोई पहल की गई है। इसके बाद समाज के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां डीएम के नहीं होने पर एडीएम को पत्रक सौंपा। वे एसपी के कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक मुनिराजजी का घेराव किया।
मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की।चेतावनी इी कि यदि 48 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर अनिल सिंह, अजय सिंह राजपूत, साधना सिंह, शशिशंकर सिंह, सूर्यनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।