फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   South Africa export tumble machine from industrial city

औद्योगिक नगर से दक्षिण अफ्रीका निर्यात हुई मशीन

Thu, 18 Jun 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
South Africa export tumble machine from industrial city
मशीन लदे वाहन को हरी झंडी दिखाते अधिकारी और उद्यमी - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में निर्मित मशीनरी व अन्य सामानों की मांग भारत के साथ ही विदेशों में होने लगी है। प्रकाश आयरन वर्क्स की ओर से निर्मित पाइप स्लोटिंग मशीन का अफ्रिका व यूरोपीय देशों में निर्यात किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एक मशीन दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना की गई। संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह समेत उद्यमियों ने हरी झंडी दिखाकर मशीन को रवाना किया। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

कंपनी के निदेशक प्रकाश जायसवाल के अनुसार प्रकाश आयरन वर्क्स इस तरह की मशीन बनाने वाला अपने तरीके का देश का एक मात्र कारखाना है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मशीन सैकड़ों फीट नीचे गहरे बोरवेल में लगने वाली लोहे की पाइप को काटकर जाली बनाती है। सिंचाई विभाग की ओर से खेतों में कराए जाने वाले गहरे बोरवेल के साथ ही ते कुओं में इसकी डिमांड होती है। इसलिए सिंचाई विभाग व आयल रिफाइनरी कंपनियां मशीन खरीदती हैं। इसके अलावा अफ्रिका और यूरोप के कई देशों की मांग बनी रहती है। अभी तक करीब डेढ़ दर्जन मशीनें बिक चुकी हैं। ट्रक पर लादकर मशीनों को हवाई अड्डा अथवा पत्तन तक भेजवाना पड़ता है। इसके बाद खरीदार इसे अपनी व्यवस्था कर गंतव्य तक ले जाते हैं। बताया कि मशीन के लिए दक्षिण अफ्रिका से मांग थी। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान विशेष अनुमित लेकर कारखाना खोलकर मशीन का निर्माण कराया गया। इसमें जिला प्रशासन का योगदान सराहनीय था। उद्यम प्रोत्साहन विभाग ने पूरी मदद की। उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा, देव भट्टाचार्य, चंदेश्वर जायसवाल समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन

इस मशीन का इस्तेमाल पानी के लिए गहरे बोरवेल और तेल रिफाइनरी के कुओं में लगने वाली जाली बनाने के लिए होता है। मशीन को बड़े वाहन से मुंबई बंदरगाह भेजा गया है। वहां से मशीन को शिप से दक्षिण अफ्रीका के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed