फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Somewhere the purchasing center is closed and somewhere the purchase is not happening due to lack of sack

संपूर्ण समाधान दिवस में छाया रहा धान खरीद का मुद्दा- संशोधित फाइल

Thu, 03 Dec 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the purchasing center is closed and somewhere the purchase is not happening due to lack of sack
चकिया। स्थानीय तहसील सभागार में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर क्रय केंद्रों से धान खरीद न हो पाने का मुद्दा छाया रहा। किसानों ने कहीं क्रय केंद्र बंद होने तो कहीं बोरा के अभाव में धान खरीद न होने की शिकायत की।
विज्ञापन

किसानों की फरियाद सुनने के बाद डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय से समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान 19 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये जिनमें से एक का भी समाधान नहीं हो सका। मंगलवार को स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव होने के कारण बुधवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की रुकी किस्तों का भुगतान कराने, विकास कार्य शुरू कराने, धान की खरीद सुनिश्चित करने व धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही रबी की खेती के लिए खेतों तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में किसानों ने धान क्रय केंद्रों पर खरीद न होने की शिकायत की। कहा कि किसी केंद्र पर बोरा नहीं है तो कई केंद्र खोले ही नहीं जा रहे हैं। किसानों की शिकायत सुनने के बाद डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारियों को धान की खरीद सुनिश्चित किए जान का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव, एसडीएम अजय मिश्रा, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, प्रशिक्षु आईएफएस सीतांशु पांडेय, एक्सईएन विद्युत अखिलेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा, अनिल सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौगढ़: विकास खंड सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 18 अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से नाराज एसडीएम अतुल गंप्ता ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी की है। साथ ही डीएम को पत्र भी लिखा है। वहीं अधिकारियों की उदासीनता के कारण फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। समाधान दिवस पर विभिन्न विभागों से संबंधित केवल आठ फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। इनमें केवल दो शिकायतों पत्रों का ही समाधान हो पाया। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले सहायक अभियंता जल निगम, बंधी, लघु सिंचाई विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, रेशम विभाग, थाना प्रभारी नौगढ़, थानाध्यक्ष चकरघट्टा, पूर्ति निरीक्षक, वन क्षेत्राधिकारी, सहायक विकास अधिकारी कृषि, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा: तहसील सभागार में एसडीएम प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 20 लोगों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। इनमें एक का भी समाधान नहीं हो पाया। इससे फरियादी मायूस होकर लौट गए।
सबसे ज्यादा प्रार्थना पत्र धान की खरीदारी को लेकर आए। इसके अलावा किसानों ने पराली जलाने की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर भी प्रार्थना पत्र दिए। गांवों में साफ सफाई, कोटेदारों की मनमानी, ब्लॉक पर समय से सचिवों के नही आने का मुद्दा भी छाया रहा। अंत में सभी प्रार्थना पत्रों को दोपहर दो बजे के बाद रजिस्टर पर चढ़ा कर संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। शिकायतों का मौके पर समाधान नहीं होने से फरियादी मायूस होकर लौट गए। इस मौके पर तहसीलदार वंदना मिश्रा, बीडीओ गुलाब चंद्र सोनकर, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी, केके मिश्रा, कोतवाल वंदना सिंह, एसडीओ आकाश सिंह, बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, सीडीपीओ अवधेश सिंह, कृषि संभाग प्रभारी शिवशंकर सिंह मौजूद रहे।
नियामताबाद: पीडीडीयू नगर तहसील में एसडीएम सीपू गिरी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें 22 लोगों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जिनमें किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सौंप दिया गया। ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इस मौके पर तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया, बीडीओ रक्षिता सिंह, एडीओ राकेश श्रीवास्तव, आपूर्ति निरीक्षक राजीव सिंह, एसआई राजेश सिंह, जेपी सिंह, राकेश सिंह, शैलेंद्र शंकर सिंह, विनोद पांडेय, सलमान खान, चंदन राम, मनीष सिंह, त्रिलोकी नाथ, राजदेव राम, रामचरित्र मौर्य, जगदंबा सिंह आदि मौजूद रहे।

चंदौली: सदर तहसील सभागार में एसडीएम विजय नारायन सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 23 लोगों ने विभिन्न मामलों के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये। मौके पर केवल तीन मामलों का समाधान हो सका। शेष 20 मामलों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के लिए एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया। इस दौरान तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, बीईओ विजय यादव, ईओ राजेंद्र प्रसाद, कोतवाल अशोक मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed