फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   social workers distributing food packets in needfuls

मसीहा बन खाद्यान्न और फूड पैकेट्स बांट रहे हैं नेता और सामाजिक कार्यकर्ता

Tue, 21 Apr 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
social workers distributing food packets in needfuls
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन में लोग घरों में कैद है। काम रोजगार बंद होने के कारण कई लोगों के समक्ष रोटी का संकट खडा हो गया है। जिलेभर में ऐसे जरूरतमंदों और असहायों के लिए नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मसीहा बनकर सामने आ रहे है। इन लोगों की ओर से जरुरतमंदों को खाद्यान्न और फूड पैकेट्स बांटा जा रहा है। इससे जरूरतमंदों को काफी राहत महसूस हो रही है।
विज्ञापन

नगर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से लोगों के बीच फूड पैकेट्स और खाद्यान्न का वितरण किया गया। चहनियां संवाददाता के अनुसार कर्नल अनिल कुमार नायडू, विद्यावती श्रीवास्तव, कैप्टन रामधार सिंह, राजेन्द्र बहादुर यादव (उप0 निदे0 भूमि संरक्षण), न्यायाधीश प्रकाश नाथ श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में गठित ऽमानवता अक्षय पात्र भोजन बैंक की ओर से दिहाड़ी, विस्थापित मजदूरों के भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान अशोक यादव, सविता श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, डॉ. अरविंद यादव, करन, मेजर निखिल, कौतुक कृष्णा, नितिन मौजूद रहे। बबुरी संवाददाता के अनुसार स्थानीय अशोक इंटर कॉलेज के ग्राउंड में बारहवें दिन 150 परिवारों को राहत समाग्री व वस्तुुएं बांटी गई। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव चंद्रपाल यादव और दिनकर यादव ने अपने क्षेत्र के ढरकार बस्ती, बियार बस्ती, हरिजन बस्ती के लोगों को कहा हर वक्त वे लोग उनके साथ खड़े है। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह नरायण सिंह उर्फ बंटी सिंह ने मंगलवार को केरायगांव के गरीब, असहाय परिवारों में खाद्यान्न का वितरण किया गया। इस दौरान वैभव राय, सद्दाम खान, याहिया खान मौजूद रहेे।
विज्ञापन

इलिया संवाददाता के अनुसार मंगलवार को सैदूपुर कस्बे में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमंडल पासवान, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद केशरी, लोकपति मौर्य, उमाशंकर मौर्य ने अमरावती, शशिप्रभा, जसोदा पाल, उर्मिला, लकड़ाही, कमली, जरीना, बेचू सहित एक दर्जन जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री, आटा, चावल, आलू, दाल, मसाला तथा मास्क वितरित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजय गुप्ता, रिंकू विश्वकर्मा, सनी दयाल चौहान, मिश्री लाल पासवान आदि लोग मौजूद रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार कस्बा के व्यापारियों की ओर से मंगलवार को एसडीएम प्रदीप कुमार और सीओ जगत कन्नौजिया ने सकलडीहा कस्बा में जरूरत मंदों को दाल, चावल, तेल, मशाला सहित अन्य राहत सामाग्री वितरण किया। इस मौके पर व्यापारी नेता सत्यप्रकाश गुप्त, दीपक सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता, विजय जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed