{"_id":"66ba2857e0bbe4c7bc0fd61f","slug":"snake-attack-young-man-in-chandauli-after-killing-taken-the-hospital-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस सांप ने काटा उसी को ले आया अस्पताल : चिकित्सकों ने शुरू किया इलाज, युवक से घटना के बारे में सुन सभी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस सांप ने काटा उसी को ले आया अस्पताल : चिकित्सकों ने शुरू किया इलाज, युवक से घटना के बारे में सुन सभी हैरान
Mon, 12 Aug 2024 08:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 12 Aug 2024 08:51 PM IST
सार
Chandauli News: युवक ने सांप को मारकर एक पन्नी में बांध लिया था। उसका कहना है कि डॉक्टर यह पूछेंगे कि किस सांप ने काटा, तो उन्हें यह दिखाने के लिए मैं इसे साथ लाया हूं। इससे मुझे एंटी वेनम लगाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
अस्पताल में मरे हुए सांप के साथ युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली के मुख्यालय स्थित कमलापति जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक युवक प्लास्टिक में मरा हुआ सांप लेकर पहुंच गया। सांप देखते ही इमरजेंसी में हड़कंप मच गया। स्टाफ नर्स व अन्य भागने लगे। बाद में सांप को बाहर फेंकवा कर उसका इलाज किया गया गया।
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र के नौदर गांव निवासी फरहान खान को सांप ने काट लिया था। गुस्साए युवक ने सांप को भी मार डाला और फिर प्लास्टिक भरकर जिला अस्पताल पहुंच गया। वहां जाकर डॉक्टर को सांप काटने की जानकारी मेडिकल स्टाफ ने सांप के बाबत जब तफ्तीश की कुछ बताने की बजाय सीधे का थैला दिखा दिया, जिसमें एक मरा हुआ सांप पड़ा था।
विज्ञापन
सांप देखते हुए ही हड़कंप मच गया, मेडिकल स्टाफ में अफरातफरी मच गई। फरहान ने बताया कि वे घर के आंगन में टहल रहा था, तभी सांप ने अचानक युवक को डंस लिया। गुस्साए फरहान ने सांप को ही मार डाला। किस सांप ने काटा है, यह बताने के लिए उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन