फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Small bridge will be built in Bindpurwa village with 2 crore 72 lakh

बिंदपुरवा गांव में दो करोड़ 72 लाख से बनेगा लघु सेतु

Thu, 29 Oct 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Small bridge will be built in Bindpurwa village with 2 crore 72 lakh
बरेंदपुरवां में सेतू निर्माण का आधारशीला रखती विधायक साधना सिंह। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर/चहनिया। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने बुधवार को बिंदपुरवा गांव में गड़ई नदी पर लघु सेतु के निर्माण की आधारशिला रखने के साथ चहनिया के पलिया गांव में नवनिर्मित पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी बताई।
विज्ञापन

बिंदपुरवा गांव में विधायक ने कहा कि 272.32 लाख रुपये से इस पुलिया निर्माण होगा। लोकनिर्माण खंड चंदौली द्वारा पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। कहा कि पुलिया के निर्माण के बाद आम नागरिकों को समय की बचत के साथ साथ सुगमता पूर्वक गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत होगी। पुलिया निर्माण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय का आभार प्रकट किया। कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। इस मौके पर बृजेश बिंद, डॉ. शंभूनाथ, प्रमोद चौबे, गया सिंह, राघव सिंह, दिलीप सोनकर, गौरव राय, राजेश मौर्य, अजय मौर्य, अशोक सिंह, रामचंद्र बिंद, अमरदेव बिंद, राजेंद्र गुप्ता, धनंजय सिंह, यशवंत सिंह, अरुण सिंह, शैलेश सिंह, मिंटू सिंह, पुष्पराज सिंह, सोनू सिंह, योंगेंद्र सिंह, सोनू सिंह, होरी पाल, मनोज सिंह, शेषनाथ मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं विधायक ने चहनिया के पलिया गांव में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया। कहा कि पंचायत भवन बनने से गांव में राजनीतिक व सामाजिक कार्यों के निष्पादन में आसानी होगी। वहीं सामुदायिक शौचालय बनने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। जनपद के गांवों के विकास का सपना भाजपा सरकार में ही पूरा होगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डीपीआरओ ब्रह्मानंद दूबे, ग्राम प्रधान सीता सिंह, अतुल सिंह प्रिंस, बीडीओ गुलाब सोनकर, एडीओ पंचायत इंद्रभूषण दूबे, सचिव हवलदार यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed