Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Small bridge to replace bridge damaged for 15 years, 25 villages will get relief

Chandauli News: 15 साल से क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह बनेगा लघु सेतु, 25 गांवों को मिलेगी राहत

Sat, 14 Nov 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Small bridge to replace bridge damaged for 15 years, 25 villages will get relief
सकलडीहा के अमड़ा मार्ग पर गोरखा गांव के समीप क्षतिग्रस्त पुलिया। संवाद
पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा प्रस्ताव, स्वीकृति और बजट मिलने के बाद शुरू होगा निर्माण
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। सकलडीहा-तुलसी आश्रम-अमड़ा मार्ग पर गोरखा गांव के पास नहर पर बनी 15 साल पुरानी क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह लघु सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इससे आसपास के करीब 25 गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय खंड ने निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। स्वीकृति और बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। गोरखा गांव के पास नहर पर बनी पुलिया लंबे समय से जर्जर है। इसकी रेलिंग टूटकर नहर में गिर चुकी है। आसपास झाड़-झंखाड़ उगने से आवागमन में भी परेशानी होती है। नहर में गिरी रेलिंग और झाड़-झंखाड़ के कारण पानी का बहाव भी प्रभावित हो रहा है।
इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और विद्यार्थी आते-जाते हैं। यह रास्ता अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के साथ कसवढ़-डेहरियाडीह स्थित बालिका इंटर कॉलेज को भी जोड़ता है। गोरखा गांव में स्थित सूर्य, दुर्गा और हनुमान मंदिरों में पर्व-त्योहारों पर मेले लगते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को भी जर्जर पुलिया के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पचखरी, जोगवा, दुबौलिया, गोरखा, श्रीरामपुर, कसवढ़, इमिलिया, भरहुलिया, बेटाडीह, चिल्हारी, बरडीहा, मचवा, हरिपुर और अमड़ा समेत करीब 25 गांवों के लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। ग्रामीण लंबे समय से पुलिया की जगह नए पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे। पीडब्ल्यूडी की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजे जाने के बाद अब उन्हें लघु सेतु बनने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

टूट चुकी है रेलिंग, संकरा हुआ रास्ता
गोरखा गांव के पास नहर पर बनी पुलिया की रेलिंग टूटकर नहर में गिर चुकी है। आसपास झाड़-झंखाड़ उगने से रास्ता संकरा और असुविधाजनक हो गया है। इससे किसानों को खेतों तक पहुंचने और ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी होती है। नहर में गिरी रेलिंग और झाड़-झंखाड़ से पानी का बहाव भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ग्रामीणों की मांग पर सकलडीहा-तुलसी आश्रम-अमड़ा मार्ग पर गोरखा गांव के पास नहर पर बनी क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर लघु सेतु निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। अनुमति और बजट मिलने के बाद निर्माण कराया जाएगा। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed