फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Slogans for road construction

सड़क निर्माण के लिए की नारेबाजी

Fri, 30 Jan 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Fri, 30 Jan 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Slogans for road construction
कोतवाली क्षेत्र के लोहिया गांव पौनी में सड़क का निर्माण न होने से नाराज
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गुरुवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
 

 ग्रामीणों का आरोप रहा कि लोहिया गांव के रूप में इस गांव का चयन हुए तीन वर्ष हो गया, लेकिन शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण आज भी नाबदान का पानी सड़क पर बहता है। पौनी गंाव को प्रदेश सरकार ने वर्ष 2011 में लोहिया गांव का दर्जा दिया था।

उसके बाद से गांव में विकास कराने के लिए कमिश्नर, डीएम, सीडीओ ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सड़क, बिजली और आवास की योजनाओं की जानकारी देते हुए जल्द ही गांव को आदर्श गांव बनाने का वादा किया था।

वहीं तीन वर्ष बाद भी गांव की स्थिति गांव की स्थिति जस की तस है। न तो गांव में बिजली का खंभा लगा और न ही नाली निर्माण किया गया ।


  इस दौरान राजेश, विश्राम यादव, गुड्डू, अजय पांडेय, सुभाष, पिन्टू, अशोक कुमार आदि रहे।

इस संबंध में सीडीओ जगदीश सिंह ने कहा कि मार्ग समेत लोहिया गांव के मानक के सभी    आवश्यक कार्य के बारे में        ग्राम प्रधान और बीडीओ से पूछताछ कर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed