फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six lakh extortion money was collected from railway contractor and pressure was made to pay EMI of car

UP: रेलवे ठेकेदार से 6 लाख की रंगदारी वसूली फिर गाड़ी की EMI भरने का बनाया दबाव, FIR; आरोपी पर दर्ज हैं 23 केस

Wed, 06 Aug 2025 11:37 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 11:37 AM IST
सार

UP Crime News: चंदौली के मुगलसराय कोतवाली में पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोप के खिलाफ पहले से ही 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब राकेश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Six lakh extortion money was collected from railway contractor and pressure was made to pay EMI of car
मुगलसराय कोतवाली की पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandauli News: रेलवे ठेकेदार से छह लाख रुपये की रंगदारी वसूलने और गाड़ी की ईएमआई भरने के लिए ऑफिस में जाकर धमकाने के मामले में चर्चित अपराधी राकेश सिंह उर्फ डब्बू के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी राकेश सिंह पर रंगदारी, हत्या और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 23 संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। 

राकेश सिंह ने पहले से ही रेलवे से जुड़े एक ठेकेदार से छह लाख रुपये रंगदारी के रूप में वसूले थे। इतना ही नहीं, जेल से रिहा होने के बाद वह लगातार ठेकेदार पर निजी वाहन की ईएमआई भरने का दबाव बनाने लगा। इसके लिए वह ठेकेदार के कार्यालय तक पहुंच गया और वहां जाकर धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ठेकेदार ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस अब राकेश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब एक साल से जेल से बाहर था और इस बीच फिर से सक्रिय हो गया था।पुलिस सूत्रों की मानें तो राकेश सिंह की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है और जल्द ही उसे एक बार फिर सलाखों के पीछे भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed