{"_id":"5fa2fcff8ebc3e9bbe713d17","slug":"six-beat-corona-15-found-new-infected-chandauli-news-vns556490112","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ने दी कोरोना को मात, 15 मिले नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ने दी कोरोना को मात, 15 मिले नए संक्रमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। जिले में बुधवार को 15 नए संक्रमित मिले, जबकि छह लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस तरह जिले में एक्टिव केस की संख्या 110 हो गई। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3863 हो गई जबकि 3707 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
बुधवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में आठ महिला और सात पुरुष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में इनमें दो स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, एक पुलिसकर्मी, एक रेल कर्मी, सात गृहणी, तीन प्राईवेट जॉब कर्मी, एक प्राईवेट टीचर हैं। संक्रमितों में तीन बरहनी, चंदौली ब्लाक से एक और नगरीय क्षेत्र से तीन, नियामताबाद से एक, आठ पीडीडीयू नगर के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोविड जॉच के लिए आज कुल 1195 नमूने संग्रहित किए गए। वहीं बुुधवार को छह व्यक्तियों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3863 हो गई। इसमें एक्टिव केस की संख्या 110 है जबकि 3707 संक्रमित स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 46 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1100