फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six arrested with liquor on the third day too

Chandauli News: तीसरे दिन भी शराब के साथ छह गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Six arrested with liquor on the third day too
नियामताबाद। रेलवे यार्ड में चेन पुलिंग कर ट्रेनों से शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ आरपीएफ और जिला पुलिस की तरफ से संयुक्त अभियान जारी है। इस बीच तीसरे दिन शुक्रवार की रात अलीनगर पुलिस और आरपीएफ ने मानसरोवर तालाब के समीप से अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में छह लोगोंं को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत 70 हजार रुपये है।
विज्ञापन

एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि ट्रेनों से शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा और आरपीएफ की विशेष टीम के एसआई निशांत कुमार मानसरोवर तालाब के पास संदिग्ध लोगों पर नजर रख रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि कुछ तस्कर बैग में शराब लेकर किसी ट्रेन से बिहार जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस और आरपीएफ की टीम ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान छह लोग पकड़े गए। उनके पास से 42.34 लीटर शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सोनू कुमार निवासी दानापुर कैंट, पटना बिहार, मोहम्मद शहजाद निवासी आनंद बाजार दानापुर, गौरव कुमार निवासी मून का चौराहा पटना, बैजू कुमार निवासी बक्शी मैदान पटना सिटी, राहुल कुमार निवासी सुल्तानपुर दानापुर और मोहनलाल निवासी ग्राम राठौर मुजफ्फरनगर का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed