फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   sit for Compensation

मुआवजे के लिए धरने पर बैठे

Sat, 17 Oct 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 17 Oct 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
sit  for Compensation
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हृदयपुर नयापर गांव में कच्ची शराब पीने से बुधवार
विज्ञापन
को दो युवकों की मौत के बाद परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को बेमियादी धरना शुरू किया।

 साथ ही जल्द ही मुआवजा न मिलने पर सामूहिक अनशन की चेतावनी दी गई। ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में भर्ती दोनों युवकों के इलाज की भी व्यवस्था प्रशासन से करने की मांग की।

 
   शराब पीने से हृदयपुर नैयापर गांव के चार युवक तेरह अक्तूबर को बीमार हो गए। जिसमें बुधवार  की रात में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवकों का इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है।

घटना के बाद गांव में एसडीएम, सीओ आदि लेखपाल की टीम के साथ गांव में पहुंचे। डीएम और एसपी ने निजी अस्पताल में पहुंच कर बीमारों का हाल चाल लिया। बावजूद इसके अब तक किसी ने मुआवजा देने की बात नहीं की। दूसरी तरफ प्रशासन के लोग इस मौत को फूड प्वाजनिंग बता रहे हैं।

 इन बातों से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को पंचायत बुलाई। पंचायत में सर्वसम्मति से रेमा गांव में बन रही शराब पर रोक लगाने की मांग की।
 धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ तो जनपद में कच्ची शराब बन रही है, उस पर रोक नहीं लगाई जा रही है। वहीं इसी शराब को पीकर असमय काल के गाल में समाने वालों को मुआवजा तक नहीं मिल पाया है।

 धरने में राजेश, बबलू कुमार, अशोक कुमार, रामजी, संजू, पुनवासी, अजय, धर्मेन्द्र, महेन्द्र प्रताप, संतोष, जीरा देवी, चंद्रा, लक्ष्मी, रमदेई, लाखी देवी, रामरती देवी, शांति देवी, विरंजी देवी, चंदा देवी, भगवंती, किरन, हीरामनी, बिंदू, निशा, पुष्पा, सूखा, लौंग देवी, रामदुलारी, नीलम आदि रहीं।
 बसमती देवी, हिरावती, मालती, नगीना आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed