फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shri Ram set out for the forest with his wife and brother.

Chandauli News: पत्नी और भाई संग वन को चले श्रीराम

Tue, 29 Sep 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram set out for the forest with his wife and brother.
कंदवा के कंजेहरा में राम वन गमन लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : संवाद
कंदवा। कंजेहरा गांव में चल रही रामलीला में रविवार की रात कैकेयी कोप भवन और राम वनगमन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। बिहार के गया से आए कलाकारों ने संवाद और अभिनय से प्रसंग को जीवंत कर दिया। राम के वन जाने का दृश्य आते ही रामलीला मैदान में सन्नाटा छा गया। लीला में राम के राजतिलक की तैयारी से प्रसंग शुरू हुआ। राम को राजा बनाने की जानकारी मिलते ही मंथरा ने कैकेयी को भड़काया। इसके बाद कैकेयी कोप भवन में चली गईं। राजा दशरथ के पहुंचने पर उन्होंने पुराने दो वरदान मांग लिए। पहले वरदान में भरत को राजगद्दी और दूसरे में राम को 14 वर्ष का वनवास मांगा। कैकेयी की बात सुनकर दशरथ टूट गए। उन्होंने राम को वनवास से बचाने का प्रयास किया, लेकिन रघुकुल की मर्यादा और दिए वचन के आगे विवश हो गए। पिता की आज्ञा मिलते ही राम ने वन जाने का निर्णय लिया। राम के वन जाने की बात सुनकर सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ चलने के लिए तैयार हो गए। राम, सीता और लक्ष्मण के वन प्रस्थान का मंचन होते ही दर्शक भावुक हो उठे। कलाकारों के संवाद और अभिनय पर देर तक तालियां बजती रहीं। इस दौरान पिंटू प्रीतम, अनिल यादव, रणजीत सिंह यादव, झम्मन गोंड, रामानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed