फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Short circuit fire in clothes shop

कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 02 Nov 2022 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Short circuit fire in clothes shop
चकिया । कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर संख्या दस चौक चंद्रप्रभा रेंज कार्यालय के सामने स्थित प्रदीप वस्त्रालय व गारमेंट्स की दुकान के दूसरी मंजिल पर बुधवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रतिष्ठान स्वामी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए । वहीं कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद फायरकर्मी आग पर काबू पा सके। बुधवार की भोर में प्रदीप वस्त्रालय की दुकान के दूसरी मंजिल से धुआं निकलता देख पड़ोस में रहने वाले माला व्यवसायी ने दुकान मालिक को फोन करके घटना की जानकारी दी। आग लगने से क्षेत्र अफरा-तफरी मच गई । प्रतिष्ठान स्वामी धर्मपाल गुप्ता, मनोज गुप्ता व प्रदीप गुप्ता अपने सहयोगी कर्मियों को लेकर दुकान पर पहुंचे। आनन-फानन में दुकान खोल कर सभी ऊपरी मंजिल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। कोतवाली पुलिस को जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई । कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। इससे दुकानदार ने राहत की सांस ली। प्रतिष्ठान के स्वामी धर्मपाल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि दुकान की दूसरी मंजिल पर महिलाओं के लिए साड़ी, चुनरी का महंगा आइटम था। शॉर्ट सर्किट से चलते नीचे रखे गद्दे में आग लग गई। उन्होंने बताया कि लाखों रुपये का सामान जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed