फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shops remained closed in the district

बंद रहीं जिले की दूकानें

Tue, 05 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 05 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Shops remained closed in the district
ओमप्रकाश माथुर को काला झंडा दिखाते व्यापारी।
गहनों पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सराफा व्यवसायियों के जारी आंदोलन के समर्थन में सोमवार को सभी व्यापारी समर्थन में उतरे और बाजार बंद कराया। दूकानें बंद कर जुलूस निकाला। इस दौरान व्यापारियों ने जीटी रोड से गुजर रहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को काले झंडे दिखाए। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जायसवाल ने बताया दिन भर की बंदी से करीब एक करोड़ का कारोबार प्रभावित    हुआ है। 
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नौ मार्च से सराफा व्यवसायी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। सोमवार को इनके समर्थन में संगठन के प्रदेश बंद के आह्वान पर मुगलसराय सहित जिले के अन्य इलाकों के बाजार बंद रहे। सुबह उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाल कर बाजार बंद कराया गया और परमार कटरा के समीप धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे बसपा के राज्य सभा सांसद मुनकाद अली और पूर्व विधायक छब्बू पटेल ने भी व्यवसायियों का समर्थन किया। इस अवसर पर रमाशंकर सेठ, अभिमन्यू सेठ, रामानंद सेठ, अशोक जायसवाल, सुनील सेठ, घनश्याम सेठ, ओमप्रकाश सेठ, मनोज सेठ, मंगल जायसवाल, दीपू जायसवाल आदि रहे। इसके अलावा पड़ाव और सकलडीहा में भी बंदी के दौरान व्यापारियों ने जुलूस निकाला और नारेबाजी की। गौरतलब है कि नौ मार्च से जिले में सराफा दूकानों की बंदी चल रही है। जिससे दस करोड़ रुपये         से अधिक का व्यवसाय प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed