{"_id":"69ca992754d29ffe290acaf3","slug":"shopkeeper-beaten-with-sticks-blood-oozes-from-ear-in-chandauli-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों का दुस्साहस: दुकानदार को लाठी-डंडे से पीटा, कान से निकला खून; हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों का दुस्साहस: दुकानदार को लाठी-डंडे से पीटा, कान से निकला खून; हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 30 Mar 2026 09:09 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 30 Mar 2026 09:09 PM IST
सार
चंदौली जिले में दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार को पहले से घाट लगाए बैठे हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल शख्स का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर (चांदपुर) में शनिवार देर रात एक दुकानदार पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडे से इतना पीटा कि दुकानदार के कान से खून तक आ गया। चेहरा भी कई जगह फट गया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
हरिशंकरपुर निवासी महेन्द्र नाथ प्रसाद (50 वर्ष) शनिवार की रात करीब 9:30 बजे सतपोखरी प्लाट स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चांदपुर मस्जिद के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल निजी अस्पताल, दुलहीपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें वाराणसी के भिखारीपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सीओ अरूण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।