{"_id":"5eada0c28ebc3e90364536c2","slug":"seven-and-a-half-thousand-people-stranded-in-other-states-to-return-home-chandauli-news-vns52296073","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे राज्यों में फंसे साढ़े सात हजार दूसरे राज्यों में फंसे साढ़े सात हजार लोगों ने घर वापसी के लिए लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे राज्यों में फंसे साढ़े सात हजार दूसरे राज्यों में फंसे साढ़े सात हजार लोगों ने घर वापसी के लिए लगाई गुहार
विज्ञापन
चंदौली। देश के दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए गए लोग लाकडाउन के बाद फंस गए हैं। ऐसे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों की सूची तैयार कराना शुरु कर दिया है। जिसे राज्य सरकार के नोडल अफसर के पास सूची भेजी जाएगी। इसके बाद गैर प्रांत में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए संबंधित राज्य के अधिकारियों से संपर्क करके व्यवस्था की जाएगी। कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रुम के आंकड़ों के अनुसार करीब साढ़े सात हजार लोगों को गैर प्रांत से चंदौली लौटने के लिए फोन करके गुहार लगाया है।
जनपद के कई हजार लोग प्राइवेट नौकरी सहित अन्य कार्यों के लिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, तमिलनाडु, अहमदाबाद, मध्य प्रदेश, उड़ीसा समेत गैर प्रांतों में गए हैं। वैश्विक महामारी के चलते कल-कारखानों पर ताला लटक गया। लेकिन जनपदवासी संबंधित स्थानों पर लॉकडाउन में फंस गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान के बाद कामगारों, मजदूरों व नौकरीपेशा लोगों को वापस बुलाने की कवायद शुरू हो गई है। बाहरियों की सूचना देने के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही नोडल अधिकारी के रूप में नामित एडीएम संजय कुमार का नंबर भी प्रसारित किया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के माध्यम से भी अन्य स्थानों पर फंसे लोगों की सूचनाएं मंगाई जा रही हैं। कंट्रोल रूम में अब तक करीब साढ़े सात हजार लोगों का डाटा पहुंच चुका है। ग्राम पंचायतों के माध्यम से आठ सौ लोगों की सूचना मिल चुकी है। कंट्रोल रूम में डाटा के आधार पर बाहरियों की प्रांतवार सूची बनाई जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी को सूचना भेजी जाएगी। साथ ही संबंधित प्रांत के नोडल अधिकारी को भी पत्र भेजा जाएगा। राज्यों के नोडल अधिकारियों से जिलावासियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद स्वास्थ्य सामान्य होने पर बस अथवा किसी वाहन का प्रबंध कर वापस भेजने के लिए कहा जा रहा है। जिले में पहुंचने पर भी बाहरियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। वहीं 14 दिनों तक क्वारंटीन में रखा जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से करीब छह हजार क्वारंटीन बेड की व्यवस्था कराई जा रही है।
गैर प्रांत में रहने वाले साढ़े सात हजार लोगों ने कंट्रोल रुम में फोन करके घर वापसी के लिए गुहार लगाई है। ऐसे लोगों को वापस लाने के लिए सूची तैयार कराकर राज्य के नोडल अफसर को भेजी जाएगी। इसके बाद लोगों की वापसी की व्यवस्था की जाएगी। गैर प्रांत में फंसे लोग 05412262557, 05412262100, 05412262149 पर फोन करके सूचना दे सकते है। संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी, चंदौली।