फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   'Seva Sankalp Yatra' from Vadnagar to Varanasi welcomed in Naugarh.

Chandauli News: वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा संकल्प यात्रा का नौगढ़ में स्वागत

Tue, 06 Oct 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
'Seva Sankalp Yatra' from Vadnagar to Varanasi welcomed in Naugarh.
जल, जन और सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा संकल्प यात्रा का सोमवार को नौगढ़ में स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की। इसके बाद दुर्गा मंदिर पोखरे पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रा में शामिल लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पोखरे पर पौधे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण और जल संरक्षण के प्रयास पर्यावरण संरक्षण में सहायक होंगे।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान 25 वर्षों में जल, जन और सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विधायक कैलाश आचार्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सूडू, मंडल अध्यक्ष सर्वजीत खरवार, प्रधानपति दीपक गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष राजेश केसरी, देवेंद्र साहनी, मलिक गौड़, मुलायम यादव, पिंटू केसरी और मनोज केसरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed